धन्यवाद !!!!!!

धन्यवाद यह शब्द कितना अच्छा है। हमारे जीवन मे धन्यवाद के लिए बहोत सारि चीजें है। अगर हम धन्यवाद करने के लिए लिस्ट बनाने लगेंगे तो बुक खत्म हो जाएगी पर शायद हमारी लिस्ट खत्म नही होगी। और शायद आप मे से आदिकतर मुझ से सहमत भी होंगे। जैसे कि हम धन्यवाद रहते है हमारे माता पिता के प्रति क्योंकि वह हमारी देखभाल करते है। हमारी हर जरूरत को वह पूरा करने की कोशिश करते है इसलिए।

            हमारे देश के लिए भी धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि वह हमें इस देश का होने का नागरिकत्व देता है। उतना ही नही पर हम सभी को लोकतंत्र का अधिकार भी मिलता है। इसलिये हम आजाद जी सकते है। औऱ हमारे दोस्तो, रिस्तेदारों को भी धन्यवाद करते है। क्योंकि ज्यादा तर वह हमारे साथ खड़े रहते है हमारे मुश्किल के समय मे। कभी कभी तो हम अनजान लोगों को भी धन्यवाद करते है क्योंकि वह हमारी मदत करते है अनजाने राह में। शायद वह छोटी या बड़ी बात हो।
           धन्यवाद भरा हृदय रहना यह नम्रता दिखता है उस व्यक्ति में। जो हर चीज में धन्यवाद करते है। 
आप सभी ने तो यह देखा ही होगा माता पिता अपने बच्चो को बच्चपन से ही धन्यवाद बोलना सिखाते है। किसी अंकल-ऑन्टी ने कुछ गिफ्ट दिया तो धन्यवाद कहे। टीचर ने पढ़ाया तो उन्हें धन्यवाद कहे। और अदिक......
           सबसे बढ़कर तो उस परमेश्वर को हमे धन्यवाद करना चाहिए जिसने हमे बनाया! संभाला! क्योंकि क्या है मनुष्य जिस की वह सुधि लेता है। तो क्या वह धन्यवाद का अधिकारी नही है? 
हा वह है। 
इसलिये तो हमारी हर प्रार्थना में हम उसे धन्यवाद करते है। और धन्यवाद करने का हृदय भी उसने ही दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Life Is Game play 2 win.

Accha dost saccha dost

Dreams come true???